{"_id":"5d0d15758ebc3e7ca318c94d","slug":"156113853414-solan-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-सवेरे योग योग कर नीरोग रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-सवेरे योग योग कर नीरोग रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले में सुबह-सवेरे योग कर नीरोग रहने का संकल्प लिया। ‘रोज करोगे योग तो हमेशा रहोगे निरोग’ के नारे से जिला सोलन के सरकारी और निजी शिक्षण स्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके तहत जिला मुख्यालय सोलन के पुलिस ग्राउंड में पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसका विधिवत शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दीप जलाकर किया।
इस उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर मन और आत्मा को मिलाने में सहायक है बल्कि सही मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त करके योग साधना ने ईश्वर को भी प्राप्त किया जा सकता है। इससे पहले डॉ. अरविंद गुप्ता ने मुख्यातिथि और उनके साथ आए सभी अतिथियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों कथा स्थानीय क्षेत्रों से आए लोगों का स्वागत किया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में महंत योगी सूरज नाथ व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने भी योग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
समारोह में महंत योगी सूरज नाथ योग भारती के राष्ट्रीय संयोजक निवास मूर्ति, डॉ. मंजेश शर्मा, डॉ. अनिता गौतम, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अरविंद गुप्ता सहित कई योग प्रशिक्षकों ने योग की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी राजेंद्र शर्मा, प्रो. पीके खोसला, वाइस चांसलर शूलिनी यूनिवर्सिटी, प्रो. डॉ. कमल भारद्वाज शूलिनी यूनिवर्सिटी, पवन गुप्ता अध्यक्ष बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सोलन, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, डॉ. मुक्ता रस्तोगी, रविंद्र परिहार मंडल अध्यक्ष भाजपा सोलन अजय बंसल मौजूद रहे। सोलन के भोजनगर स्कूल, गुग्गाघाट स्कूल में भी योग दिवस पर कार्यक्रम किए गए।