{"_id":"5d0d155f8ebc3e079f1b3763","slug":"156113851117-solan-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की चौहान, गीता और काकू राम ठाकुर के नाम रही पहली संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की चौहान, गीता और काकू राम ठाकुर के नाम रही पहली संध्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मां शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली रंग में रंगी नजर आई। इसमें प्रदेश की झलक दिखाने का प्रयास ठोडो मैदान में किया। पहली संध्या में विक्की चौहान, गीता भारद्वाज और काकू राम ठाकुर की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विक्की चौहान ने सही पकड़े हैं ये अब लगी नाटी से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक नाटियों की प्रस्तुति दी।
ओरी आजा बे तू बेश मेरी कारो दे, धन रोपा जुब्बलो दे, झुमके-झुमके, भाई जी बात है ऐसी नाटियां शामिल रहीं। गीता भारद्वाज ने शुरूआत घर मारे परदेसिया से गाने से की। इसके बाद उन्होंने ओ मेरे सोना रे, सोलन के गिद्दे जिसमें तू ही ले गया मेरा दिल, मेरा रंग सुरखी, आंख मारे समेत कई हिंदी गाने भी प्रस्तुत किए। इनसे पहले चंबा के गायक काकू राम ठाकुर ने जोशीले अंदाज में प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने भाबी चली पेकेयां, मोरी राखियो लाज गुरुदेव, कियां चढ़नी चंबे वाली नाटी के अलावा पंजाबी गीतों की माला प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य कलाकारों से पहले लोक कलाकारों ने भी दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। ठियोग के किशन वर्मा ने पिंक पलाजो से शुरूआत की। उन्होंने ओ मेरी साहिबुए चूटे लातो दे कांडे, कुल्लू के दीप ने महादेव, कुलवी पहाड़ी नाटी सहित हिंदी गाने की प्रस्तुति दी। इसके अलावा रीना एंड ग्रुप ने झूठा किया वादा, ठंडे पाणी आगे मजनू, राचा-राचा नंडदें झुमका सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वहीं अन्य कलाकारों में साधुपुल के रमेश कुमार ने मंगल ध्वनि, ओच्छघाट के रजनीश हिंदी गीत, रबौण की ज्योति ठाकुर कत्थक, सोलन के सुमित ठाकुर हिंदी गीत, कंडाघाट वीरेंद्र ठाकुर पंजाबी गीत, देवठी के लक्ष्मी दत्त शर्मा गीत, पूर्ण चंद शर्मा अर्की पहाड़ी गीत, कंडाघाट के कमल ने पहाड़ी गीत, सोलन की श्रुति शर्मा नृत्य डांस, सुशील सोलन नृत्य, शिमला के नीतिन कौशल गीत, सोलन के गोपाल धीमान हिंदी गीत, शंभुवाला मनीष कुमार ग्रुप ने नाटी की प्रस्तुति, कंडाघाट जीतिन शर्मा एकल, ओच्छघाट की अनुषा जोशी ने पंजाबी गीत, सिरमौर शिव शक्ति सरगम कला मंच नाटी की प्रस्तुति, कुल्लू पवन गु्रप पहाड़ी गीत, कंडाघाट सतीश कपूर पहाड़ी गीत, डुमैहर की सुनिता सांस्कृतिक दल की ओर से लोक गीतों की प्रस्तुति, शिमला प्रवेश निहाल्टा एकल, राजगढ़ की सुलेखा बरसाटा ने पहाड़ी गीता, नौणी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से पहाड़ी गीत सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
पहली सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, एसपी सोलन शिव कुमार मौजूद रहे।