{"_id":"5cc49be5bdec2207514f182f","slug":"151556388837-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ वर्ग में गीता सदन, वरिष्ठ में अर्जुन सदन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ वर्ग में गीता सदन, वरिष्ठ में अर्जुन सदन जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। गीता आदर्श स्कूल ने ठोडो ग्राउंड में अंतरसदनीय कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गीता आदर्श विद्यालय और गीता आश्रम समिति के प्रधान हेमराज गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस मौके पर विद्यालय में फुटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, खोखो की प्रतियोगिताएं गई। फुटबाल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कृष्णा सदन और गीता सदन के विद्यार्थियों का मुकाबला हुआ। गीता सदन के विद्यार्थी बढ़त बनाकर विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ वर्ग में अर्जुन व गीता सदन के विद्यार्थियों के बीच में मुकाबला हुआ जिसमें अर्जुन सदन ने बाजी मारी।
कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गीता सदन से पीयूष और वरिष्ठ वर्ग में अर्जुन सदन से अक्षत को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर गीता सदन से हार्दिक चुने गए। कनिष्ठ वर्ग में रनर-अप ट्रॉफी कृष्णा सदन को दी गई। वरिष्ठ वर्ग में रनरअप ट्रॉफी गीता सदन को दी गई। इस मौके पर समिति के प्रधान हेमराज गोयल और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।