{"_id":"5c3208f7bdec2256f972c053","slug":"151546782967-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा बारियां के जनमंच पर सामने आई 314 शिकायतें, 25 का ही हो पाया मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा बारियां के जनमंच पर सामने आई 314 शिकायतें, 25 का ही हो पाया मौके पर निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बारियां में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में करीब 314 शिकायतें सामने आईं। इनमें से सिर्फ 25 का ही निपटारा मौके पर हो पाया। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने आगामी दिन में सभी लंबित शिकायतों के निपटारे के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कृषि जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा रविवार को ग्राम पंचायत पट्टा बारियां में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। रावमापा पट्टा महलोग में आयोजित जनमंच में करीब तीन हजार लोगों ने भाग लिया।
इसमें 314 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 42 शिकायतें और मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनमंच में 25 जन्म प्रमाणपत्र, 84 हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 20 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 89 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। चार हलफनामे भी तैयार किए गए। 60 इंतकाल किए गए। इसके अलावा 112 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह जनमंच सोलन का आठवां तथा दून विधानसभा क्षेत्र का द्वितीय जनमंच है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अब तक आयोजित जनमंचों में प्राप्त श्किायतों एवं मांगों में से लगभग 80 प्रतिशत का निपटारा किया जा चुका है। शेष शिकायतों एवं मांगों को भी प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुलझाया जा रहा है। लोकसभा सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, भाजपा मंडल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
12 वृत्तों का बंदोबस्त करने के भी निर्देश
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनमंच में चिह्नित ग्राम पंचायतों में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मामले सुलझाए गए। इस दौरान उन्होंने लोगों की मांग पर कहा कि उप तहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं 12 वृत्तों में शीघ्र ही बंदोबस्त का कार्य करवाया जाएगा। नालागढ़-रामशहर वाया यूंखरी मार्ग पर प्रदेश पथ परिवहन निगम को पुरानी बसें बदलने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश सरकार 27 वर्ष के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद भरने जा रही है। चिकित्सकों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है।
325 रोगियों के भी जांचे स्वास्थ्य
जनमंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निशुल्क शिविर में 325 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 87 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया गया। 63 रोगियों के विभिन्न परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 18 व्यक्तियों को पात्रता के अनुसार अपंगता प्रमाण पत्र के अलिए पंजीकृत किया गया। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए 30 व्यक्तियों की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। आयुर्वेद विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 267 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग के जांच शिविर में 157 किसानों ने अपने पशुओं के परीक्षण के लिए पंजीकरण करवाया। विभाग ने दूध के 25 नमूने एकत्र किए। मल के 29 नमूने एकत्र किए गए।