{"_id":"5c12909342c7925cda7b48cf","slug":"151544720531-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर लो बर्फ का लुत्फ, कल से शुरू होंगी दो नई रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर लो बर्फ का लुत्फ, कल से शुरू होंगी दो नई रेलगाड़ियां
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बर्फबारी का दौर शुरू होते ही रेलवे ने कालका-शिमला के बीच दो नई हॉलीडे ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें 15 दिसंबर से आगामी एक माह तक चलेंगी जिससे पर्यटक बर्फबारी के बीच शिमला-कालका के रोमांचक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। दोनों ट्रेनें कालका से सुबह सात बजे और उसके बाद पौने एक बजे शिमला के लिए चलेंगी जो करीब पांच घंटे में शिमला पहुंचेंगी। इन दिनों शिमला में बर्फबारी का दौर जारी है। रेलवे इसी दौर को भुनाने के लिए इन ट्रेेनों को शुरू करने जा रहा है। इससे पहले रेलवे इसी माह पारदर्शी कोच वाली विस्टा डोम ट्रेन चला चुका है। रेलवे को पर्यटक सीजन के दौरान भारी मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
इस समय रेलवे विभाग की छह अप और छह डाउन ट्रेनें चल रही हैं। अब पर्यटकों को छुट्टियों में वादियों का लुत्फ उठाने के साथ बर्फबारी का भरपूर मजा लेने के लिए दो अतिरिक्त होलीडे स्पेशल ट्रेनें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेंगी। रेलवे स्टेशन सोलन के अनुसार होलीडे स्पेशल कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 7:00 बजे चलेगी। सोलन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मनरिंद्र सिंह ने बताया कि कालका से शिमला तक पर्यटकों को सुविधा देने के लिए दो अतिरिक्त होलीडे स्पेशल ट्रेनें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी इस ट्रैक पर छह अप और छह डाउन ट्रेनें चल रही हैं। दो अतिरिक्त ट्रेनें लोगों के लिए छुट्टियों में चलाई जा रही हैं।