{"_id":"5bbf3817bdec225036772365","slug":"151539258391-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, अरनव ने जीती स्पून रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, अरनव ने जीती स्पून रेस
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल नालागढ़ में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक ऋषभ अवस्थी ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेलों के दौरान खो-खो और कबड्डी ने सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया।
प्रतियोगिताओं के तहत नर्सरी कक्षा में बनाना रेस में यशिका प्रथम, राधेश द्वितीय, दीक्षित तृतीय, जूनियर केजी से दिव्यांश ठाकुर प्रथम, हिमांशी राणा द्वितीय, श्रीयुक्त तृतीय, सीनियर केजी से सत्यम प्रथम, अध्ययन राजन द्वितीय, एरिका तृतीय, पहली कक्षा से फ्रॉग रेस में विनीत प्रथम, हर्ष द्वितीय, पलक तृतीय, द्वितीय कक्षा से लेमन एंड स्पून रेस में अरनव प्रथम, परीक्षित द्वितीय व निहारिका तृतीय, तृतीय कक्षा से सैक रेस में गौरव प्रथम, सुहाना द्वितीय, सान्वी तृतीय, चौथी कक्षा से विक्रम प्रथम, कनिष्क द्वितीय, भाविका तृतीय, पांचवीं कक्षा से 100 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, कर्ण द्वितीय, नमन तृतीय, छठी कक्षा से 100 मीटर दौड़ विशेश्वर प्रथम, नंदिनी द्वितीय, सुशांत तृतीय, सातवीं कक्षा से वन लेग रेस में हर्ष प्रथम, गौरव द्वितीय, अभयजीत तृतीय, आठवीं कक्षा से 100 मीटर जंबिंग रेस में महक प्रथम, जूली द्वितीय, हिमांशु तृतीय, नौवीं कक्षा से दौड़ में आदित्य प्रथम, कमल द्वितीय, विश्वास तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस जूनियर हाउस और रिले रेस सीनियर में रोज हाउस और फन गेम्स में विक्रम, लावण्या, हर्षिता, हर्ष, खुशबू, प्रीती विजेता बने।
विज्ञापन