{"_id":"5b436ade4f1c1bb9248b5736","slug":"151531144926-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली के चामियां विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे उपनिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली के चामियां विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे उपनिदेशक
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चामियां स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे उपनिदेशक
कसौली विस क्षेत्र के तहत स्कूल के विद्यार्थियों से समस्याएं जानीं
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। रावमापा चामियां में सोमवार को जिला शिक्षा उपनिदेशक के नेतृत्व में स्कूल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उपनिदेशक हरदेव सिंह व उनके साथ आए नेतृत्व दल ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने स्कूल की प्रात: कालीन सभा का निरीक्षण कर सुनियोजित प्रात: कालीन सभा की प्रशंसा की। उसके बाद सभी कक्षाओं में जाकर विषय विशेषज्ञ और विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उपनिदेशक महोदय, विद्यालय प्रधानाचार्य में चल रहीं गतिविधियों व योजनाओं जैसे एनएसएस, एनसीसी, रोज ईको क्लब, स्काउट एंड गाइड, स्वच्छता समिति, सदनों की कार्यप्रणाली, कार्यालय के रिकार्ड की गहनता से जांच की। वहीं विद्यालय परिसर, विज्ञान भवन की सभी प्रयोगशाला, वर्चुअल कक्षा कक्ष, आईटी लैब, हेल्थ केयर एग्री कल्चर लैब, पुस्तकालय आदि का दौरा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और संतोषजनक पाया। शिक्षा उपनिदेशक हरदेव सिंह व उनकी टीम ने विद्यालय की गतिविधियों एवं रिकार्ड को उत्तम बताया। वहीं सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों के नामांकन की गिरती संख्या पर चिंता व्यक्त की। चामियां स्कूल की प्रशंसा कर कहा कि सरकारी स्कूल ऐसे कार्य करें तो समस्याओं से निजात मिल सकती है।
निरीक्षण दल में श्रवण कुमार (प्रधानाचार्य) निरीक्षण कैडर, दलीप चौधरी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोलन, हरमिंदर शर्मा अधीक्षक सीसे स्कूल कसौली, विक्रांत ठाकुर आईटी सेल सोलन, विषय विशेषज्ञ बीएस मेहता, विजय कुमार, विपिन कुमार, राधेश्याम शर्मा, समृद्धि कोहली, नरोत्तम वर्मा, भारती मौजूद रहे।