{"_id":"5a30073d4f1c1bb6678c16a6","slug":"151513097021-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन को मिला ओवरऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन को मिला ओवरऑल चैंपियन का खिताब
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेल संघ के सौजन्य से करवाई जा रही महिला वर्ग की 11वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब सोलन ने जीत लिया। अर्की आईटीआई में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में चूना पत्थर परियोजना के चेयरमैन डॉ. महेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की के प्रांगण में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अर्की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि महिला वर्ग की इस जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन जिला के आठ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 175 छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में लोक नृत्य आईटीआई सोलन प्रथम और नालागढ़ द्वितीय तथा दिगगल तृतीय, लघु नाटिका में दिगगल प्रथम, नालागढ़ द्वितीय तथा सोलन तृतीय, समूह गान में सोलन प्रथम, अर्की द्वितीय तथा नालागढ़ तृतीय, एकल गान में सोलन प्रथम, पट्टा महलोग द्वितीय तथा सायरी तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी में सोलन ने पट्टा महलोग को हराकर, खो-खो में सोलन ने अर्की को हराकर, बैडमिंटन में सोलन ने पट्टा महलोग को हराकर तथा वालीबाल में सोलन ने कसौली को हराकर विजेता का खिताब अपने कब्जे में किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से अर्की आईटी आई को सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये की राशि प्रदान की।