फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चहेतों के लिए परिषद के नियम भी दरकिनार

चहेतों के लिए परिषद के नियम भी दरकिनार

Sun, 03 Dec 2017 09:33 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
घरों के आगे स्टेप बना बिगाड़ दी सड़क की सूरत
विज्ञापन

जई से मांगा है इस मामले पर जवाब : ईओ
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)।
नगर परिषद द्वारा फ्रेंड्स कालोनी की सड़क की करवाई जा रही मेटलिंग और टारिंग विवादों में घिर गई है। इस कार्य के दौरान सड़क का सरफेस खराब कर दिया है। मकानों के साथ ऊंचे ऊंचे स्टेप बनवाकर सड़क की दशा खराब कर दी है। इस सड़क निर्माण में नप में जान पहचान वाले रसूखदार लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सड़क निर्माण में बरती अनियमितताओं के चलते नप के एक जेई को चार्जशीट भी कर दिया है।
नालागढ़ का पॉश एरिया कहे जाने वाली फ्रेंड्स कालोनी सड़क की मेटलिंग और टारिंग में यह धांधली बरती जा रही है। इस सड़क निर्माण के तहत आने वाले लोग अपने मकानों के पास खड़े होकर मनमर्जी से इस सड़क का काम करवा रहे हैं। इससे सड़क अपना असली वजूद खो चुकी है और यह पैचनुमा नजर आ रही है।
विज्ञापन

लोगों ने जब नप में इसकी शिकायत की तो विवादित स्थल का निरीक्षण किया। ठेकेदार को निर्देश भी दिए लेकिन रसूखदार लोगों ने तुरंत ही अपने वाहन सड़कों पर उस स्थल पर लगा दिए जहां सड़क का गलत तरीके से बनवाई थी। नप ने इस मामले पर सिर्फ दौरा करके अपनी औपचारिकताएं पूरी कर इतिश्री कर ली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर जेई को निर्देश जारी कर उनसे जवाब तलबी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का काम अभी तक नहीं हुआ पूरा
फ्रेंड्स कालोनी की इस सड़क का काम कई सालों से चला है। लेकिन अभी तक काम अधूरा है। कभी इसमें गड्ढे उभरे होते हैं तो कहीं थोड़ा सा काम करवाने के बाद इसका कार्य अधर में लटका दिया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व कालोनी के युवाओं ने एकत्रित होकर इस सड़क की दुर्दशा को लेकर आवाज उठाई थी और मामला शहर विकास विभाग तक पहुंचा। शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और इस मामले में तत्कालीन जेई को निलंबित कर दिया था। इसकी सेवाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। इसी सड़क को लेकर तत्कालीन उपाध्यक्ष और जेई के बीच काफी कहासुनी भी हुई थी। अब देखना यह है कि इस सड़क को लेकर नप इस बार क्या करती है कि चहेतों को ही लाभ देती है या फिर मानकों को पूरा करके इसका निर्माण करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed