{"_id":"6106a9078ebc3ec7ad4139ea","slug":"15-years-old-boy-died-of-snake-bite-in-banehada-panchayat-in-baddi-solan-news-sml3788790112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से बनेहड़ा के 15 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से बनेहड़ा के 15 वर्षीय किशोर की मौत
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दून के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत बवासनी के गांव बनेहड़ा में 15 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। पंचायत प्रधान मनविंदर कौर ने बताया कि बनेहड़ा गांव के तारा चंद का बेटा दूनी चंद 29 जुलाई की रात अपने घर में सोया था कि उसे बिस्तर पर सांप ने डस लिया। उसने सोचा कि मच्छर ने काटा होगा लेकिन थोड़ी देर बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई।
इसके बाद उठकर देखा तो सांप दिखाई दिया। उसके बाद रात को परिजन ने उसे नालागढ़ अस्पताल ले गए लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान शनिवार रात 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
रविवार को गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान ने बताया कि यह किशोर गोयला पन्नर स्कूल में जमा एक कक्षा का छात्र था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उनके निधन पर दून के पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार ने शोक जताया।
विज्ञापन
बद्दी के नायब तहसीलदार बलराज नेगी ने बताया कि किशोर के परिजनों को मौत के कारण का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन से राहत राशि भी दी जाएगी।