फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सफाई कर्मियों को कूड़ा देने से इनकार कर रहे शहर के लोग

सफाई कर्मियों को कूड़ा देने से इनकार कर रहे शहर के लोग

Sun, 28 Apr 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर में नगर परिषद का स्वच्छता अभियान फेल होता दिखाई देने लगा है। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन शुरू तो किया गया लेकिन योजना में कूड़ा देने के लिए मना करना शुरू कर दिया है। इससे सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। एनजीटी के आदेशों पर डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू तो की गई लेकिन कई वार्डों में लोग कर्मचारियों को कचरा देने से मुकर रहे हैं।

शहर में ठोस कचरा प्रबंधन नियम के तहत डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू की गई है। अब शहर के सभी हिस्सों में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग ले रहे हैं। शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वाले बड़े कूड़ेदान भी उठा दिए हैं और शहर कूड़ादान मुक्त कर दिया गया है। बावजूद इसके कुछ लोगों को यह योजना रास नहीं आ रही है और सफाई कर्मचारियों को कूड़ा देने से मुकर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को कचरा न देने या खुले स्थान पर गंदगी फेंकने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के सन्नी साइड, वार्ड नंबर 1, 9, 10 और वार्ड 11 में कर्मचारियों को अधिक समस्या आ रही है। कई लोग सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। नगर परिषद ने भी खुले में कूड़ा फेंकने पर अभी तक किसी का चालान नहीं किया है। इससे लोगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। खुले में कूड़े के ढेर लगने से सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। इससे बीमारियां फैलने का डर बढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के ईओ गुरमीत नेगी ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए घर-द्वार से कूड़ा उठाने की शुरूआत की गई है। कर्मचारियों को कूड़ा न देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed