फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   46.39 लाख की उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली का लोकार्पण

46.39 लाख की उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली का लोकार्पण

Fri, 23 Nov 2018 07:27 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
46.39 लाख की उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली का लोकार्पण

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण तथा बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आम जन से आग्रह किया कि वे जल की एक-एक बूंद का संरक्षण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने यह बात सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की बद्दी तहसील में उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

46.39 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना से क्षेत्र के 1936 व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने 10 माह की अल्प अवधि में केंद्र सरकार से करीब 9550 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। ये योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई ऊंचाइयां देने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्षा जल संग्रहण के लिए 4751 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है। तीन हजार से पांच हजार फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी विकास के लिए 1688 करोड़, पर्यटन विकास के लिए 1892 करोड़ और 2000 से पहले निर्मित पेयजल योजनाओं के संवर्धन एवं पुनर्निमाण के लिए 800 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल, ग्राम पंचायत अक्कांवाली की प्रधान रोशनी देवी, उप प्रधान काकाराम, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता एसके धीमान, अधीक्षण अभियंता संजीव कौल, एसडीओ नीरज गुप्ता, अधिशाषी अभियंता राजेंद्र कुमार, डॉ. सुभाष शर्मा, जगतार सिंह हीरा, मान सिंह मेहता, मेलाराम चंदेल, संदीप चौधरी, अमर चंद ठाना, अंजुमन, ध्यान सिंह, रामगोपाल, राजेंद्र सैणी, संजीव रॉय, अजय कौशल, राजेंद्र धीमान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed