{"_id":"5bc9d9bebdec22699b148aa7","slug":"141539955134-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनय के दम पर धूम मचाने वाले कृष ठाकुर बने हुनरबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनय के दम पर धूम मचाने वाले कृष ठाकुर बने हुनरबाज
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। सोलन के बाल कलाकार ने ब्रांड प्रमोटर बनकर सोलन का नाम रोशन किया है। कृष ठाकुर ने अपने हुनर के दम पर काफी धूम मचा रखी है। शिमला के गेयटी थियेटर में 21 अक्टूबर को होने वाले हुनरबाज हिमाचल सीजन-1 का ब्रांड प्रमोटर सोलन के 11 वर्षीय बाल कलाकार कृष ठाकुर को बनाया गया है। छोटी उम्र में ही कृष ठाकुर ने अपने अभिनय के दम पर छोटे पर्दे पर धूम मचा रहा है। सोलन में रहते कृष तीन शॉट फिल्म बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शुरुआत घर से और क्यूट क्रिमिनल में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।
वरिष्ठ रंगकर्मी प्रवीण चांदला के साथ जूस के एक विज्ञापन में भी काम कर चुका है। यह विज्ञापन आईबीएन-7 और सीएनबीसी पर प्रसारित हुआ। इसके चलते देवभूमि हिम कलामंच शिमला ने अपने कार्यक्रम हुनरबाज हिमाचल सीजन-1 के लिए उन्हें ब्रांड प्रमोटर बनाया है। कृष ठाकुर ने छोटी उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। कृष ठाकुर ने सोनी टीवी के रियल्टी शो सबसे बड़ा कलाकार में अपने हुनर को दिखाया।
विज्ञापन
इसके बाद बिग मैजिक के सीरियल कृष्णा, रुद्रा के रक्षक, कलर टीवी के सीनियल रूप एक मर्द का स्वरूप, डिस्कवरी जीत के सीरियल रामदेव के संघर्ष में काम कर चुका है। एपिक चैनल की बच्चा पार्टी में उसे सिलेब्रिटी गेस्ट बुलाया गया था। इसके अलावा चार शॉर्ट फिल्म और दो ऐड फिल्मों में काम कर चुका है। देवभूमि हिम कला मंच शिमला के देवेंद्र ने बताया कि मंच हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करता है। इस बार उन्होंने सोलन के कृष ठाकुर को हुनरबाज हिमाचल सीजन-1 का ब्रांड प्रमोटर बनाया।
विज्ञापन