फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन के विक्रम ने जम्मू के ओंकार को पटखनी देकर जीता सुबाथू दंगल

सोलन के विक्रम ने जम्मू के ओंकार को पटखनी देकर जीता सुबाथू दंगल

Wed, 19 Sep 2018 05:36 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन के विक्रम ने जम्मू के ओंकार को पटखनी देकर जीता सुबाथू दंगल
विज्ञापन

मेला कमेटी ने विजेता पहलवान को 13 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया
14 जीटीसी के ऑफिशिएटिंग कमांडेंट कर्नल आरएस जोशी रहे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू (सोलन)। पारंपरिक चार दिवसीय गुग्गामाड़ी मेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले के अंतिम दिन सुबाथू और आसपास की पंचायतों से लोग गुग्गामाड़ी मंदिर में सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए थे। देर शाम तक गुग्गा जी का आशीर्वाद लेने के लिए तांता लगा रहा। लोगों की इस मंदिर के प्रति बहुत आस्था एवं विश्वास है। इसे छड़ियों का मेला भी कहा जाता है। मेले में लगी प्रदर्शनी को लोगों ने निहारा और बच्चों ने कोलंबस और डिस्को झूले का आनंद उठाया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बुधवार को गुग्गामाड़ी मेला कमेटी की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 जीटीसी के ऑफिशिएटिंग कमांडेंट कर्नल आरएस जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल का आरंभ छोटे बच्चों की कुश्ती से किया गया। मेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड व जम्मू से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में सोलन के विक्रम पहलवान विजेता व जम्मू के ओंकार उपविजेता रहे। इसमें दंगल समिति रविदासपुरा की ओर से विजेता को 13 हजार रुपये व उपविजेता को 10 हजार एक सौ रुपये की धनराशि दी गई।

इस मौके पर कमेटी के महासचिव भूमेश सिंगला, सुभाष शर्मा, बेनी प्रसाद, संदीप गुप्ता, दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, लोकेश सूद, मेजर नितीन जोशी, सेंटर एस एम धन बहादुर थापा, धर्म गुरु सूबेदार राम बनी पाठक, रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट डीआर वर्मा, दिनेश गुप्ता, सुमित गिल, विनोद मारवाह, अमर सिंह, मनसि देवी, मनीष गुप्ता, गुग्गा नवमी दंगल के प्रधान हेमंत कुमार, अमर, धनीराम, मोंटू, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed