फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालियों का कार्य नहीं हुआ पूरा, बारिश का पानी सड़क पर बह रही है गंदगी

नालियों का कार्य नहीं हुआ पूरा, बारिश का पानी सड़क पर बह रही है गंदगी

Fri, 27 Jul 2018 05:16 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
नालियों का कार्य अधूरा, सड़क पर बह रही गंदगी
विज्ञापन

बरसात के मौसम में सोलन मालरोड पर लोगों का पैदल चलना हो रहा मुश्किल
लोक निर्माण विभाग के ढीले रवैये से लटका पड़ा है कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर की नालियों को ढकने का कार्य लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते आगे नहीं बढ़ पाया है। हैरानी की बात है कि विभाग के पास बजट होने के बाद कार्य को अधर में रोक दिया गया है। अब बरसात होने के कारण लोगों को मालरोड पर पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा है। लोक निमार्ण विभाग ने नालियों को ढकने का आधा कार्य ही किया है। नालियों के ढकने का कार्य किस वजह से बंद किया गया है। लोगों को यह पता भी नहीं लग पा रहा है।
शहर में बरसात होने पर अब लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड पर नालियों को न ढकने से बारिश का सारा पानी सड़कों पर आ रहा है लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले करीब दो माह पहले नालियों को ढकने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया था। इसके बाद शुलिनी मेले के दौरान काम बंद कर दिया गया जिसके बाद इस कार्य को शुरू नहीं किया जा रहा है। इन दिनों थोड़ी भी बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। लोगों का कहना है कि विभाग के पास बजट का प्रावधान होने के बाद भी कार्य शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने किया है विरोध
नालियों को ढकने के कार्य और इसकी लेबलिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके बाद अब विभाग ने इस कार्य को बंद कर दिया है। शहर में नालियों को ढकना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। आधा कार्य होने के बाद अब विभाग इसकी कोई भी खबर नहीं ले रहा है। बरसात में गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलवार सिंह ने कहा कि बरसात होने से कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। लेबलिंग को लेकर कुछ लोगों की शिकायत आई है जिसे जल्द निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed