{"_id":"67fba1115741c0bbf7091bfb","slug":"14-people-suffering-from-eye-disease-will-be-operated-for-free-solan-news-c-176-1-ssml1042-141632-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 14 लोग नेत्र रोग से पीड़ित, फ्री में होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 14 लोग नेत्र रोग से पीड़ित, फ्री में होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन
चायल में शिविर का आयोजन, 150 लोगों ने करवाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। ग्राम पंचायत चायल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में क्षेत्र के आसपास के लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाई। इस दौरान 150 लोगों की आंखें जांची गई और आवश्यक दवाओं का आवंटन किया। शिविर के दौरान कई लोगों को चश्मा लगाने की सलाह भी दी गई। जांच में 14 लोगों की आंखें में अधिक दिक्कत होने के कारण उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। इन मरीजों को मौके पर ही ऑपरेशन का समय दिया गया। खास बात यह है कि इन मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क होंगे। शिविर में चंडीगढ़ से निजी अस्पताल से आई टीम ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई। इस दौरान डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि नेत्र को सुरक्षित रखने के लिए हमें योग आसन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक देर तक मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे अधिक दिक्कतें आ रही है। बच्चों को भी इस लत से दूर रखना जरूरी है। कोरोना काल के बाद से मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ गया है। सभी प्रकार का कार्य ऑनलाइन होने के कारण नेत्र रोग भी लोगों में बढ़ा है। इसी के साथ गलत चश्मों का प्रयोग करने से भी नेत्र रोग से लोग पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि आंखों में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर चिकित्सक की सलाह लें। वहीं आयोजक नरेश गांधी ने बताया कि आगामी दिनों में इस प्रकार के कैंप आयोजित होंगे।