फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   डगशाई में अब आठ रुपये प्रति किलोमीटर किराये पर मिलेगी एंबुलेंस

डगशाई में अब आठ रुपये प्रति किलोमीटर किराये पर मिलेगी एंबुलेंस

Thu, 28 Mar 2019 07:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
डगशाई में अब आठ रुपये प्रति किलोमीटर किराये पर मिलेगी एंबुलेंस
विज्ञापन

छावनी परिषद की बैठक में निर्णय, परिषद गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रदान करेगी एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद डगशाई में लोगों को अब आठ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से एंबुलेंस के लिए किराया अदा करना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सेवा निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में छावनी परिषद की डिस्पेंसरी के चिकित्सक की ओर से इसमें रोगी को रेफर किया जा सकेगा। यह निर्णय छावनी परिषद डगशाई की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि परिषद से खरीदी गई एंबुलेंस की सुविधा लोगों को पहुंचाने के लिए यह प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए लोगों को इसका शुल्क भी देना होगा। इसके अलावा बैठक के दौरान काफी समय से लंबित पड़े स्थानीय लोगों के अनापत्ति प्रमाण पत्रों के बारे में चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्रों को तुरंत प्रभाव से जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर सीईओ अनुज गोयल, चितरंजन स्याल, मनीष शर्मा, सुकन्या गर्ग, विकास अग्रवाल, राकेश, मनोज कुमार मौजूद रहे।

एंबुलेंस के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं फोन
छावनी परिषद की ओर से शुरू की जाने वाली एंबुलेंस सेवा के लिए लोग 01792-266152, 266153 पर फोन कर सकते हैं। इसके बाद एंबुलेंस सेवा लोगों को आपातकाल समय सहित अन्य किसी भी बीमारी के दौरान आसानी से मिल जाएगी। यह एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed