फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पांच दिसंबर तक सभी थोक भंडारण केंद्रों में हो चीनी, दालों की आपूर्ति : उपायुक्त

पांच दिसंबर तक सभी थोक भंडारण केंद्रों में हो चीनी, दालों की आपूर्ति : उपायुक्त

Thu, 22 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि जिले की विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण और आवश्यक खाद्य वस्तुओं के नमूने परीक्षण के लिए नियमित आधार पर भेजने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति एवं सतर्कता समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लक्षित वर्गों को समय पर आवश्यक खाद्य वस्तुएं, तेल, चीनी एवं अन्य पदार्थ दिए जाते हैं। सभी को डिजिटल राशन कार्डों से वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएं और सभी उचित मूल्य की दुकानों में पीओएस (प्वायंट ऑफ सेल) ठीक प्रकार से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पांच दिसंबर तक जिले के सभी थोक भंडारण केंद्रों में चीनी, दालों की आपूर्ति उपलब्ध हो। उन्होंने सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में चावल व दलिया की आपूर्ति के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इन्हें मिली उचित दुकान
बैठक में नालागढ़ उपमंडल के बद्दी के अबरनी में राकेश कुमार पुत्र रामनाथ, नालागढ़ के बैरछा में धर्म सिंह बचना सिंह को उचित मूल्य की दुकान खोलने की अनुमति दी गई। सोलन के पड़ग में सोनी व्यास को करूणामूलक आधार पर और कलीन में दीपक कुमार को उचित मूल्य की दुकान खोलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान वसूल किया जुर्माना
बैठक में बताया गया कि अगस्त 2018 से अक्तूबर 2018 तक 459 निरीक्षण कर 66900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला में प्रथम अगस्त 2018 से 31 अगस्त तक उचित मूल्य की दुकानों से 13.29 करोड़ की आवश्यक खाद्य वस्तुएं बांटी गईं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नीलम शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन कर जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके दरोच, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश वलेच सहित कई विभागों के अधिकारी, खाद्य निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed