फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ 504 मामले

परवाणू में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ 504 मामले

Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ 504 मामले
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में मंगलवार को डेंगू के 20 नए मामले सामने आए हैं। इससे मरीजों की संख्या अब बढ़कर 504 तक पहुंच गई है। यह पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा मामले हैं। पिछले साल पूरे बरसात के सीजन में 430 लोग डेंगू से पीड़ित थे। जबकि इस बार स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद आंकड़ा 500 को पार कर गया है। मंगलवार को परवाणू के ईएसआई अस्पताल में डेंगू के 51 टेस्ट किए गए। 20 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कालका के 12 व परवाणू के 8 मामले सामने आए हैं। परवाणू के अधिकतर मामले टकसाल एरिया के दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक दर्ज 504 मामलों में 284 मरीज परवाणू व 220 मरीज कालका के दर्ज किए गए हैं। हालांकि 30 लोगों की टीम हर रोज फोगिंग व दवाइयों का छिड़काव कर रही है। लेकिन, डेंगू के मच्छरों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। ईएसआई अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गगन 30 लोगों की टीम के साथ परवाणू के सभी इलाकों में छिड़काव व फोगिंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन व विभाग अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, स्थानीय लोगों को भी विभाग व प्रशासन का साथ देना होगा, तभी इस पर काबू पाना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा व हिमाचल स्वास्थ्य विभाग की हाल ही में बैठक हुई थी। इसमें डेंगू की रोकथाम के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में सोलन के सीएमओ डॉ. आरके दरोच, डॉ. एनके गुप्ता व डॉ. गगन मौजूद रहे। वहीं हरियाणा की ओर से सीएमओ पंचकूला योगेश शर्मा व अनीता वासुदेव मौजूद रहे। इस दौरान भी डेंगू को खत्म करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed