{"_id":"5ad0bc614f1c1b662c8b45b3","slug":"131523629153-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने से सेवानिवृत कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने से सेवानिवृत कर्मियों में रोष
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर पेंशन का भुगतान न होने से रोष
एचआरटीसी पेंशनरों ने बैठक में उठाए मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच का कहना है कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समय पर पेंशन का भुगतान नहीं होता है, जिससे उन्हें अपने घर परिवार को चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेंशनरों ने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि एचआरटीसी के पेंशनरों की पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए। पेंशनर कल्याण मंच नालागढ़ इकाई की बैठक प्रदेश सचिव रामस्वरूप चौधरी की अध्यक्षता में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप दुर्गा माता मंदिर परिसर में हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इसे लेकर भारी रोष जताया है। मंच के प्रदेश सचिव रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि पेंशन का प्रतिमाह स्थायी भुगतान न होने से एचआरटीसी के पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेंशनरों ने पेंशन भुगतान हर माह करने के लिए सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को नियमित पेंशन न मिलने से पेंशनरों को अपने परिवार का भरण पोषण मुश्किलों भरा हो गया है। मंच सरकार से मांग करता है कि पेंशनरों की इस समस्या का जल्द निवारण किया जाए और स्थायी हल निकालकर पेंशनरों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को जुलाई 2015 से कोई भी देय भत्ता नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से वित्तीय लाभ भी नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4-9-14 की इंक्रीमेंट का एरियर 2012 से लंबित पड़ा है। पेंशन के रिवाइज होने वाले केस 2012 के बाद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपना सारा जीवन एचआरटीसी और प्रदेश की जनता की सेवा में लगाने के बाद अंतिम पड़ाव पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी होनी चाहिए। बैठक में अजमेर सिंह, रामस्वरूप, सिकंदर सिंह, भीम सिंह, गुरदर्शन सोढी, कर्मचंद, गुरचरण सिंह, प्रीतम सिंह, जयपाल सिंह, निर्मल सिंह, रामरतन, हंसराज, रामप्रकाश, हेमराज, शिवदास, सुखदेव सिंह, जोगा सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।