फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी के लेबर चौक में झुग्गी-झोंपड़ी वालों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बद्दी के लेबर चौक में झुग्गी-झोंपड़ी वालों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के लेबर चौक में झुग्गी-झोंपड़ी वालों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
healthy food
कुठाड़ (सोलन)। कुपोषण से बच्चों और लोगों को बचाने के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं पर भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हों लेकिन इसके बावजूद लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा। इसका खुलासा बद्दी के लेबर चौक से सटी झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों की जांच के दौरान हुआ है। हैरत इस बात की है कि सरकार सस्ते राशन से लेकर तमाम तरह की योजनाएं गरीब लोगों के लिए चला रही हैं। इसके बावजूद पैसों वाले बद्दी शहर में कुपोषण का शिकार वाले लोग मिलना योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन

दरअसल यहां ग्रामीण जागरूकता एवं विकास में कार्यरत रुचि संस्था ने मेडिकल शिविर का आयोजन किया था। इस दौरान बद्दी के लेबर चौक में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मौजूद डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 113 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। बताया कि इस दौरान त्वचा रोग, खांसी बुखार, जोड़ों का दर्द, पेट दर्द और संक्रमण, रक्तचाप, एनीमिया और कुपोषण के मरीज पाए गए हैं। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने माना कि जांच के दौरान सात-आठ केस कुपोषण के मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में पतंजलि योग पीठ के जिला युवा प्रभारी किशोर ठाकुर ने लोगों को स्वस्थ जीवन और शाकाहार के बारे में जानकारी दी। संस्था के निदेशक धर्मवीर सिंह डागर ने बताया कि इस तरह के शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य स्लम के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर दिन प्रतिदिन बढ़ रही बीमारियों पर अंकुश लगाना है। एसडीएम आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में सारी रिपोर्ट ली जाएगी। इसमें जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। इस अवसर पर बद्दी व्यापार मंडल से राजेंद्र सिंह, जोगिंद्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन संजीव कौशल, कैलाश संधू, रुचि कार्यकरता पुष्पलता और कमला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed