फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   13 thousand students attend school on first day in Solan distt

पहले दिन 13 हजार विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
13 thousand students attend school on first day in Solan distt
कोविड के चलते करीब डेढ़ साल बाद खुले मालरोड पर कन्या विद्यालय में छात्राओं को लेखन अभ्यास करवाती? - फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के बीच आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 26945 विद्यार्थियों में से 13314 विद्यार्थी उपस्थित रहे। घर पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी गई है।
विज्ञापन

कोविड के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अधिक विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। शहरी स्कूलों में बहुत कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। कल्होग स्कूल में 40 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे हैं जबकि शहर के छात्र स्कूल में 50, छात्रा स्कूल सोलन में 55 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद सोमवार को आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों ने अभिभावकों की सहमति से स्कूल आना शुरू कर दिया है। स्कूल थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों का प्रवेश करवाया। इसके अलावा कक्षाओं में विद्यार्थियों बैठने के लिए भी कोविड नियमानुसार व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत ही पहुंचे स्कूल
जिले के 140 मिडल स्कूलों में 50 फीसदी विद्यार्थी पहले दिन स्कूल पहुंचे हैं। नौवीं में कुल 6323 विद्यार्थियों में से 3096 स्कूल पहुंचे। दसवीं कक्षा में 6300 में से 3410 विद्यार्थी, जमा एक में 8431 में से 3515 और जमा दो में 5891 में से 3293 विद्यार्थी पहले दिन स्कूल पहुंचे।

कोविड सुरक्षा का रखा जा रहा पूरा ध्यान
शिक्षा उपनिदेशक उच्च जिला सोलन जगदीश नेगी ने बताया कि सोमवार को 50 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं। कोविड नियमानुसार स्कूल अध्यापकों की समयसारिणी तैयार की गई हैं। अध्यापकों की गठित कमेटी विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था सहित अन्य कोविड नियमों का ध्यान रख रहे हैं। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक और शहरी स्कूलों में कम बच्चे स्कूल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed