फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पुरानी पेंशन बहाली पर गरजे कर्मचारी, लंबित यात्रा व स्वास्थ्य भते बहाल करने की मांग

पुरानी पेंशन बहाली पर गरजे कर्मचारी, लंबित यात्रा व स्वास्थ्य भते बहाल करने की मांग

Sun, 02 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली पर गरजे कर्मचारी, स्वास्थ्य भत्ता बहाल करने की मांग
विज्ञापन

सोलन में भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित, 200 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ सोलन ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरजीत राणा ने की। इसमें कसौली पटाबरौरी, भोजनगर, धर्मपुर, गड़खल, सोलन, कुमारहट्टी, कंडाघाट, चायल, डुमेहर, अश्वनी खड्ड, कुरगल, देवठी, मसुलखाना, जौणाजी व अन्य क्षेत्र के करीब 200 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। कर्मचारियों के लंबित पड़े चिकित्सा, यात्रा भत्ता बकाया भुगतान को जल्द से जल्द दिया जाए। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि आईपीएच हर अनुभाग में एक-एक पद फोरमेन का सृजित किया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक 13 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियंता को दिया जा चुका है। इसमें एक्सईएन से वार्तालाप करने के लिए समय मांगा गया है। इसकी एक प्रतिलिपि एससी आईपीएच को भी दी गई है। बैठक में महासचिव नीता राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मुख्य सलाहकार खेम चंद, उपाध्यक्ष जीया लाल, धर्मपाल, दीनदयाल, कुलदीप कुमार, मदन लाल, संयुक्त सचिव नरेश कुमार, प्रेम दत्त, सुरेंद्र कुमार, मनीष पाठक, तारा चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed