फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नवनिर्वाचित अध्यक्ष की हुई घर वापसी, भाजपा में हुई रिएंट्री

नवनिर्वाचित अध्यक्ष की हुई घर वापसी, भाजपा में हुई रिएंट्री

Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष की भाजपा में रिएंट्री
विज्ञापन

नीरू शर्मा सहित पार्षद सरोज शर्मा का पार्टी में जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
घर वापसी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू शर्मा की फिर से भाजपा में एंट्री हुई है। विधानसभा चुनावों के दौरान हुए मतभेद के कारण और नगर निकाय चुनाव में बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़कर जीतने वाली नीरू शर्मा ने दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ वार्ड-7 की पार्षद और पूर्व नप उपाध्यक्ष सरोज शर्मा ने भाजपा का दामन थामा है। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने इनका पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। नीरू शर्मा भाजपा से जुड़ी रही हैं लेकिन नगर निकाय चुनाव में उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल ने कहा कि नालागढ़ में हाल ही में हुए तीन चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि बीडीसी चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विरोधी पार्टी के लोग लाए लेकिन यहां उसे मुंह की खानी पड़ी। सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड जोन-2 के निदेशक पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पूर्व अध्यक्ष ने समझौते के तहत अपने पद से त्यागपत्र दिया और अब भाजपा यहां आसीन हुई है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव के बाद उदासी का माहौल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बनने के बाद से दूर हो गया था लेकिन कार्यकर्ता मायूस हो गए थे। तीन चुनावों में भाजपा की यहां जीत से उनका मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने कह कि भाजपा का परिवार नालागढ़ में बढ़ रहा है और विश्व की नंबर वन पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा और केंद्र में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के निदेशक राजकुमार नेगी, भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, पार्षद पवन कुमार, मनोनीत पार्षद जगननाथ बस्सी, यशपाल शर्मा, अमृतलाल जैन व केके भारद्वाज, पूर्व पार्षद रविंद्र सांख्यान, पूर्व पार्षद बलजीत कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed