फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महिलाओं को उत्पीड़न मुक्त बनाना और घरों को टूटने से बचाना आयोग का उद्देश्य

महिलाओं को उत्पीड़न मुक्त बनाना और घरों को टूटने से बचाना आयोग का उद्देश्य

Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोलन।परिवारों में प्यार बरकरार रखने के लिए महिला आयोग तन्मयता से काम करेगा। घरेलू हिंसा खत्म करना और परिवारों को टूटने से बचाना है ही आयोग का लक्ष्य है। परिवारों में प्यार का ऐसा गाढ़ा रंग भरा जाएगा कि जिसमें कभी फीकापन नहीं आएगा। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से राज्य महिला आयोग यह सुनिश्चित बनाएगा कि राज्य में महिलाओं से जुड़े मामलों की त्वरित एवं तार्किक सुनवाई हो। डॉ. डेजी ठाकुर शुक्रवार को धर्मपुर विकासखंड की पंचायत गढ़खल सनावर के गढ़खल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला जागरूकता शिविर की अध्यक्षता कर रहीं थीं।
विज्ञापन

डेजी ठाकुर ने कहा कि आयोग के पास अधिकतर शिकायतें महिलाओं के उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा के संदर्भ में आती हैं। इनका सकारात्मक तरीके से निपटारा किया जाता है। कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से मुक्त करवाना है तथा उनका घर टूटने से बचाना है। इसके लिए दोनों पक्षों को बुलाकर उनके मतभेद दूर किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष गर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कामगार महिलाओं के अधिकारों और उनके यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने छुआछूत, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी ने घरेलू हिंसा अधिनियम व एकीकृत बाल विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादविंद्र पाल ने भी अपने विभाग की योजनाएं लोगों के समक्ष रखीं। खंड विकास अधिकारी धर्मपुर डॉ. जयवंती ठाकुर ने मनरेगा, स्वच्छता तथा खंड विकास तथा खंड विकास के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक ईरा प्रभात, पशुपालन विभाग की डॉ. शोभा धीमान, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य सुमेधा शर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि डॉ. राजेश कौशिक और विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान डॉ. एमपी गुप्ता ने भी लोगों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के उत्पीड़न के
पीछे भी महिलाएं : ठाकुर
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि प्राय: यह देखने में आया है कि अधिकतर मामलों में महिलाओं के उत्पीड़न के पीछे एक महिला ही होती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे एक दूसरे का सम्मान करें और एक दूसरे का सहारा बनें। शिविर में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग के माध्यम से महिलाओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।


तो डायल करो गुड़िया हेल्प लाइन नंबर 1515
उपपुलिस अधीक्षक परवाणू रमेश शर्मा ने शक्ति ऐप, गुड़िया हेल्प लाइन-1515 और पुलिस द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। गुड़िया हेल्प लाइन नंबर 1515 पर महिलाएं संकट की स्थिति की सहायता मांग सकती हैं। कहा कि महिलाओं से कोई छेड़खानी करता है या फिर किसी अन्य प्रकार की विकट परिस्थितियां आती हैं तो महिलाओं इस नंबर पर मदद मांग सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed