{"_id":"5c168eb0bdec22554604ef31","slug":"11544982192-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी और नालागढ़ में कटेंगे सौ लोगों के पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी और नालागढ़ में कटेंगे सौ लोगों के पानी कनेक्शन
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। हिमुडा ने काफी समय पानी का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर कड़ा रुख लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत हिमुडा ने हाउसिंग बोर्ड फेस एक, दो और तीन सहित नालागढ़ हिमुडा कॉलोनी में रहने वाले करीब 100 उपभोक्ताओं को पानी का बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसमें उपभोक्ताओं को हिमुडा ने एक सप्ताह का समय दिया है। यदि लोग बिल जमा नहीं करवाते हैं तो हिमुडा उनके पानी के कनेक्शन काट देगा। इसके बाद दोबारा से कनेक्शन लगाने के लिए जुर्माने के साथ नए सिरे से कागजी कार्रवाई भी करनी पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार हिमुडा के करीब 100 पानी के उपभोक्ताओं से करीब 17 लाख रुपये की राशि वसूल करनी है। यह राशि काफी समय से उक्त लोगों के पास बकाया पड़ी है। इससे हिमुडा के विकास कार्य में अटके पड़े हैं। इसके बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए हिमुडा ने लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि लोगों ने नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर पानी के बिलों को नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। साथ ही पानी से वंचित रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
एक सप्ताह में करवाने होगा बिल जमा
हिमुडा के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पानी का बिल जमा न करने वाले लोगों को हिमुडा ने नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रह रहे कई लोग पानी के बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इसके चलते लगभग 17 लाख लोगों के बकाया हैं। सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर नोटिस मिलने के बाद एक सप्ताह में लोग पैसा जमा नहीं करवाते हैं तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।