फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन, परवाणू मंडियों में पहुंची करीब सात लाख पेटियां

सोलन, परवाणू मंडियों में पहुंची करीब सात लाख पेटियां

Mon, 20 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सोलन, परवाणू मंडियों में पहुंची करीब सात लाख पेटियां

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला की दोनों सेब मंडियों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। सोलन और परवाणू सेब मंडी में अब तक करीब सात लाख बॉक्स सेब के पहुंच चुके हैं। सोलन बाईपास पर लगने वाली मंडी में अब बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने आना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते सेब के दामों में कमी आई है। सोलन व परवाणू सेब मंडी में इन दिनों 800 से 1500 तक सेब का बॉक्स बिक रहा है। सेब के रेट में कमी से बागवानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। सोलन सेब मंडी में अभी तक करीब तीन लाख बॉक्स व परवाणू मंडी में चार लाख सेब के बॉक्स पहुंचे है।

अगस्त माह के दूूसरे सप्ताह से सेब सीजन में बढ़ोतरी हुई है। सोलन मंडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में सेब की पेटियां पहुंच रही हैं। एनएच किनारे लगी सेब मंडी में शिमला, मंडी और कुल्लू से सेब पहुंच रहा है। सेब सीजन के चलते बाईपास किनारे चारों और ट्रक खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रदेश की सबसे बड़ी सेब मंडी परवाणू में भी सेब की खेप पहुंच रही है। सेब लेकर मंडी में बागवान पहुंच तो रहे हैं लेकिन उन्हें सेब की अच्छी कीमत नहीं मिल पा रही है। मैैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते बाहरी राज्यों की मंडियों तक सेब पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं। बाहरी राज्यों में आई बाढ़ के चलते सेब के ट्रक मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सेब की कीमतों में उछाल आ सकता है। सोलन मंडी से सेब को महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु से लेकर ग्वालियर तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सेब के दामों में आई कमी
सेब सीजन में लोगों को सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। सेब सीजन के शुरूआत में किसानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सेब के रेट कम हुए हैं। सोलन में सेब का एक बॉक्स 800 से 1500 तक बिक रहा है। इससे पहले मंडी में सेब 2500 तक भी बिक रहा था। सेब के दामों में आई कमी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश पैैदा कर रही दिक्कत : कश्यप
मार्केट कमेटी के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि सेब के दामों में कुछ कमी आई है। मैदानी राज्यों में भारी बारिश से सेब को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। अभी तक सोलन व परवाणू मंडी में करीब सात लाख बॉक्स सेब के पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed