{"_id":"5a1d4de14f1c1bb6678be980","slug":"11511869921-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींबू चम्मच दौड़ में सार्थक पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींबू चम्मच दौड़ में सार्थक पहले स्थान पर
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के मेधावी को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छठी के लड़कों के लिए लैमन चम्मच दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें छठी के सार्थक को पहला और वत्सल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। लड़कियों में प्रांशू को प्रथम और दिवानी को दूसरा स्थान दिया गया। सातवीं के लड़कों की जलेबी दौड़ में कर्णवीर, याशुभ को प्रथम स्थान और आयुष को दूसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। आठवीं में लड़कियों के वर्ग में रुमाल उठाने की प्रतियोगिता में आठवीं की लव्या भसीन को प्रथम, आन्य को दूसरा स्थान मिला। लड़कों में की थ्री लेग दौड़ में कृष्णा को प्रथम और समर्थ को दूसरे स्थान से सम्मानित किया गया।
लड़कों की नौवी व दसवीं की म्यूजिकल चेयर में आनम ने प्रथम, भारत जलान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। लड़कियों में आठवीं की किंजल को प्रथम, दीक्षा और मुस्कान को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
अंत में जमा दो के लड़कों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें रितविक, साहिल को प्रथम स्थान और अतुल, कर्ण, युवराज दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल के हेड टीचर देवेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन