{"_id":"5a09cdf74f1c1b6e548bcc79","slug":"11510591991-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में बिल जमा न किया तो अंधेरे में गुजारनी होंगी सर्द रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में बिल जमा न किया तो अंधेरे में गुजारनी होंगी सर्द रातें
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
massive power shortage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में बिजली के बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड ने बिल न चुकाने वाले ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। बीबीएन के तहत विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची भी जारी कर दी है। इनके अब बोर्ड कनेक्शन काटेगा।
बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से 30.87 लाख की बकाया राशि वसूलनी है। ऐसे में विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने ऐसे 1165 उपभोक्ताओं की लिस्ट जारी करते हुए इनके कनेक्शन काटने के फरमान जारी किए हैं। यह उपभोक्ता नालागढ़, राजपुरा और मंझौली के हैं। कनेक्शन कट जाने की सूरत में इन उपभोक्ताओं को अब बिजली से महरूम होना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत सब डिवीजन नालागढ़ एक और दो आते हैं जिसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 37 हजार घरेलू और 5 हजार कामर्शियल हैं। इसके अलावा कृषि और उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन हैं। बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने के बाद उन्हें इसकी बहाली के लिए नए सिरे से सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
बकाया राशि वसूलने के दिए हैं निर्देश : एसडीओ
विद्युत बोर्ड के एसडीओ बाबू राज ठाकुर ने कहा कि बिजली बिल की बकाया राशि को वसूलने के लिए उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह समय पर अपने बिजली बिल जमा करवाएं और रि-कनेक्शन फीस के जंजाल से बचें।