फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

बद्दी नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Sat, 24 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के चेयरमैन मदन लाल चौधरी के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव चार के मुकाबले पांच मतों से पारित हो गया है। करीब 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चौधरी परिवार को यह पद छोड़ना पड़ा है। नए अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल पार्षद नरेंद्र दीपा को नए अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। नगर परिषद बद्दी के हाई वोल्टेज ड्रामे का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। भाजपा के पांच पार्षदों की एकजुटता से कांग्रेस के चेयरमैन मदन चौधरी को कुर्सी गंवानी पड़ी।

शनिवार को एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। यहां चेयरमैन के खिलाफ भाजपा की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होना था। बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। बद्दी से करीब दो सप्ताह से गायब रहे भाजपा के पांचों पार्षद बैठक से ठीक 10 मिनट पहले कार से उतर कर सीधे सभागार में पहुंचे। यहां कांग्रेस समर्थित चार पार्षद पहले से ही मौजूद थे। चेयरमैन मदन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जताई आपत्ति के कानूनी पहलुओं की बारीकी से जांचने के बाद एसडीएम ने मतदान का निर्णय लिया। इसमें मदन चौधरी के पक्ष में चार जबकि विपक्ष में पांच मत पड़ने के साथ ही मदन चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन


बद्दी के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। पिछले कई दिनों से सुनसान पड़ा नगर परिषद कार्यालय शनिवार को लग्जरी गाड़ियों से भरा पड़ा था। आसपास भी वाहन पार्क करने की जगह नहीं बची थी। भाजपा-कांग्रेस के समर्थक फैसले के इंतजार में थे और दोपहर बाद जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ, भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप कार्यालय से बाहर आते ही पांचों पार्षदों के साथ दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हो रहे विकास की जीत है। जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने कहा कि बद्दी को कांग्रेस के करीब दो दशकों के शासन से मुक्ति मिली है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बताया कि चेयरमैन मदन चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसमें सभी कानूनी पहलुओं का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed