फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   110 people including three women workers donated blood in the camp

Solan News: शिविर में तीन महिला कर्मियों समेत 110 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 02 Dec 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 02 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी की एमबीईएस कंपनी में रक्तदान शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रोटरी क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से झाड़माजरी स्थित एमबीईएस कपंनी में रक्तदान शिविर लगाया, इस दौरान 110 लोगों ने रक्तदान किया। पिंजौर से आए शेखर त्रिपाठी ने 40वीं बार रक्तदान किया। शिविर में महिला कर्मचारी सरिता, ज्योति और इंदिरा ने भी रक्तदान किया।
रोटरी क्लब चंडीगढ़ और ब्लड सोसाइटी चंडीगढ़ रिसोर्स सेंटर की टीम रोटेरियन डॉ. मनीष राय के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। यह समारोह सामुदायिक सेवा निदेशक टीना विर्क के अनुरोध पर आयोजित किया गया था। रोटेरियन अरुण अग्रवाल और रोटेरियन गुरविंदर सागू ने थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता फैलाने में मद्द की। इस अवसर पर एसएसपी मोहित चावला ने सामाजिक कारणों के लिए रोटरी क्लब चंडीगढ़ की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

ईएसआईसी के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने विशेष अतिथि के रूप में शिविर में भाग लिया। उन्होंने सामुदायिक सेवा निदेशक टीना विर्क से कहा कि जब भी रक्त की कमी हो तो उन्हें एक दिन पहले सूचना दें ताकि वह शिविर का प्रबंध कर सकें। शिविर में पाइनपेट पैकेजिंग, इंडोग्रीन उद्योग, गोगिया फ्लेवर व एमबीईएस प्राइवेट के सभी कर्मचारियों ने भाग लया। कंपनी के एमडी आरएस ने व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed