फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   11 sangats recites Shabad keertan at Saproon Gurudwara on occassion of Guru Nanak's Prakash Parv in Solan

गुरुद्वारा साहिब सपरून में पहुंचीं 11 अलग-अलग गुरुद्वारों से प्रभात फेरी

Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व आठ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब में प्रभात फेरियों के आयोजन किए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में पहली बार सोलन के 11 अलग-अलग गुरुद्वारों से प्रभात फेरी सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां पर प्रभातफेरियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब सपरून में 11 गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियां आई जिसमें गुरुद्वारा साहिब अप्पर बाजार, कसौली, गड़खल, धर्मपुर, डगशाई, चंबाघाट, कंडाघाट, संगत साहिब, नानकसर सलोगड़ा, नानक दरबार सर्कुलर रोड, सुबाथू की संगत ने प्रभात फेरी में भाग लेकर शब्द कीर्तन गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले कसौली गड़खल की संगत प्रभातफेरी के रूप में सपरून गुरुद्वारा साहिब सबसे पहले पहुंची। सभी प्रभात फेरियों ने गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन किया।
इस अवसर पर सपरून गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की प्रभात फेरियों का सिरोपा देकर आदर किया। गुरुद्वारा साहिब सपरून में लंगर का विशेष प्रबंध किया था जिसे सभी ने प्यार व सत्कार के साथ ग्रहण किया।
गुरुद्वारा साहिब सपरून के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया की गुरुनानक देव जी द्वारा एकता के आपसी भाईचारे के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सपरून गुरुद्वारा साहिब में एक साथ 11 गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां आई थीं।

सभी ने मिलकर गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर मिलजुल कर कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed