फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   107 more primary schools to start pre-primary classes in Solan

107 और नए प्राथमिक स्कूलों में लगेंगी प्री-नर्सरी कक्षाएं

Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नई शिक्षा नीति के तहत निजी स्कूल की तर्ज पर प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी स्कूल खोले जा रहे हैं। जिले में 264 स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं लग रही हैं। अब जिले में 107 और नए स्कूल खोले जा रहे हैं। डाइट सोलन ने स्कूल शुरू करने के लिए इसका प्रस्ताव भी शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। बजट जारी होने के बाद स्कूलों में भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब जिले में कुल 371 प्री-प्राइमरी स्कूल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्री-कक्षाओं का उद्देश्य बच्चों को बुनियादी स्तर मजबूत करना है। 2018 से प्रदेश सरकार से संबंधित स्कूलों का चयन किया था। समय में प्री-प्राइमरी स्कूलों की संख्या को बढ़ाने की भी योजना है।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी डाइट सोलन के समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि सोलन में 765 प्राथमिक स्कूलों में से 264 में नर्सरी और केजी की कक्षाएं चल रहे हैं। इसमें 1164 बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी भाषाओं का ज्ञान सहित अन्य बुनियादी विषयों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसमें जेबीटी समेत स्कूल प्रबंधन समिति से तैनात किए अध्यापक बच्चों को निजी स्कूल की तर्ज पर शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट सोलन प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्रमोहन ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी शिक्षा दी जा रही है जिसमें तीन साल के बच्चे को भी नर्सरी कक्षा से शिक्षा दी जाएगी। इसमें 107 नए स्कूलों को शामिल किया है। आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों का भी चयन प्री-प्राइमरी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed