{"_id":"5cc73752bdec220774412a42","slug":"101556559698-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन डिपो में परिचालकों के खाली पदों पर चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन डिपो में परिचालकों के खाली पदों पर चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नीलकमल गुप्ता ने कहा कि हिमाचल के विभिन्न डिपो में परिचालकों के पद रिक्त पड़े हैं। इससे मौजूदा परिचालकों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की कि प्रदेश भर में रिक्त पड़े 120 परिचालकों के पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। उन्होंने कहा कि परिचालकों को नाइट का ओवर टाइम दिया जाए और परिचालकों को पदोन्नति देकर निरीक्षकों के पदों को भी जल्द भरा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न डिपो में कई बसें बुक वैल्यू पूरी कर चुकी हैं जिनके स्थान पर तुरंत नई बसों की खरीद की जाए। यह बात उन्होंने यूनियन की एचआरटीसी वर्कशॉप नालागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में कहीं। बैठक में परिचालकों की समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चरचा हुई और मांगपत्र बनाकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री सहित निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा गया। बैठक के दौरान यूनियन के मुख्य सलाहकार सदीक मोहम्मद की सेवानिवृत्ति पर प्रदेश व अन्य इकाई के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
यूनियन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कंडक्टर यूनियन नालागढ़ इकाई के प्रधान देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बैठक में परिचालकों की समस्याओं और कई मांगों पर गहनता से विचार कर आगामी रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि परिचालकों की कई ऐसी समस्याएं व मांगें हैं जिनका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय इस बैठक में उन मुद्दों व मांगों पर विचार-विमर्श कर मांगपत्र बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बैठक में यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान रामलोक चौधरी, प्रदेश महासचिव किशन चंद, उपप्रधान सरवण कुमार, कोषाध्यक्ष युवराज, सह सचिव यशवंत सिंह, मीडिया प्रभारी पवन कुमार, मुख्य सलाहकार सदीक मोहम्मद, नालागढ़ इकाई के प्रधान देवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।