फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तंबूमोड़ पर हवा में लटके बिजली पोल से हादसों का खतरा

तंबूमोड़ पर हवा में लटके बिजली पोल से हादसों का खतरा

Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर चक्की मोड़ के नजदीक तंबूमोड़ पर फोरलेन निर्माण के कारण पहाड़ से हुए भूस्खलन से बिजली का एचटी लाइन का एक बड़ा खंबा हादसों को न्योता दे रहा है। इससे आए दिन किसी अप्रिय घटना का डर बना हुआ है। फोरलेन कंपनी ने किसी और स्थान पर नहीं बदला है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों को सावधानी के साथ चलना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो सकती है।

हालांकि फोरलेन कंपनी ने खंभे से बिजली लाइनों को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन बिजली पोल को अभी तक नहीं हटाया गया है। इस खंभे के नीचे नींव पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। हाईवे पर सूखे की स्थिति में ही पहाड़ खिसक चुके हैं।
विज्ञापन


अभी पहाड़ पर छोटे-बड़े पत्थर अटके पड़े हैं जो गिरने की कगार पर हैं। इस कारण खंभा किसी भी समय गिर सकता है। लोगों का कहना है कि खंभे के नीचे पूरी मिट्टी खिसक चुकी है। उन्होंने बताया कि पहाड़ की ऊंचाई अधिक होने से खंभा तेज गति से हाईवे पर चल रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले सकता है। लोगों ने फोरलेन कंपनी को जल्द इस खंभे को हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमेश ने बताया कि पहाड़ पर लगे बिजली के खंभे से लाइन को पहले ही शिफ्ट कर दिया था। जल्द ही बिजली पोल को निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed