फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में मालरोड खोदने पर लोनिवि सख्त, नप पर लगाई 1.90 लाख पेनल्टी

शहर में मालरोड खोदने पर लोनिवि सख्त, नप पर लगाई 1.90 लाख पेनल्टी

Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। रातोंरात मालरोड खोदने से आहत लोक निर्माण विभाग ने नगर परिषद सोलन को नोटिस जारी कर दिया है। नगर परिषद को 1.90 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। जल्द राशि को जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने यह पेनल्टी मालरोड को नुकसान पहुंचाने की एवज में लगाई है। नगर परिषद को राशि लोनिवि के खाते में जमा करवानी होगी। बाद में इस राशि को लोनिवि मालरोड के रखरखाव पर खर्च करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोलन शहर के मालरोड पर नगर परिषद ने ठेकेदार के माध्यम से पाइपलाइन बिछाने का काम छेड़ रखा है। ठेकेदार ने लोनिवि की आपत्ति के बावजूद मालरोड को रातोंरात खोद डाला। बाद में नगर परिषद ने इस मामले में कोर्ट से अनुमति मिलने का हवाला दिया था। अब नगर परिषद को नोटिस जारी किया गया है। लोनिवि का दावा है कि इससे पहले ओल्ड डीसी ऑफिस से बाईपास तक की गई खुदाई के दौरान पेनल्टी की राशि जो करीब छह लाख रुपये बनती है अभी तक बकाया है। यह राशि नगर परिषद की ओर से लोनिवि के पास जमा नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड पर नप ठेकेदार की ओर से की गई खुदाई का मलबा सड़क पर फैला हुआ है। इससे राहगिरों सहित वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते उक्त स्थान पर जाम की समस्या से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग सोलन के एसडीओ एलपी महाजन ने बताया कि मार्ग को रातोंरात खोदा गया है। इसके चलते नगर परिषद को नोटिस भेजा गया है। नगर परिषद को तय समय में पेनल्टी जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इस राशि को लोनिवि मालरोड के सुधार पर खर्च करेगा। इस राशि से पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़क को पक्का किया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष देंवेद्र ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से एक नोटिस मिला है। नगर परिषद पर सड़क की खुदाई करने को लेकर एक लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पहले की गई खुदाई के कार्य की बकाया राशि जमा करवाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed