{"_id":"5ba1047b867a557f59299ce6","slug":"101537279099-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी खड्ड योजना का पंप हाउस धंसा, सोलन शहर में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वनी खड्ड योजना का पंप हाउस धंसा, सोलन शहर में जल संकट
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। अश्वनी खड्ड की उठाऊ पेयजल योजना का पंप हाउस धंस गया है जिससे सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पानी नहीं उठा पा रहा है। विभाग ने इन मशीनों को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। मशीनरी खराब होने और पानी न उठा पाने की वजह से शहर एक बार फिर जल संकट की ओर बढ़ गया है। हालांकि आईपीएच ने गिरि पेयजल योजना में पानी की सप्लाई बढ़ा दी है और करीब 12 लाख गैलन पानी रोजाना शहर को परियोजना से मिल रहा है। शहर को करीब 20 लाख गैलन प्रतिदिन पानी की जरूरत है।
नगर परिषद ने पानी की कमी को देखते हुए पूरे शहर में सप्ताह में एक दिन पानी बांटने की घोषणा कर दी है। हाल ही में शहर पेयजल के गंभीर संकट से बाहर निकला है और बरसात खत्म होने के बाद एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर में करीब एक लाख आबादी रह रही है जिसके लिए नगर परिषद आईपीएच से नियमित रूप से बीस लाख गैलन पानी ले रही है। इस पानी को गिरि और अश्वनी खड्ड की उठाऊ पेयजल योजनाओं से शहर तक पहुंचाया जा रहा है। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के ठप होने से पूरा भार गिरि परियोजना पर आ गया है जिससे अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अश्वनी खड्ड से पानी की सप्लाई बंद होने के चलते शहर में लोगों को एक सप्ताह के बाद भी पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन
12 लाख गैलन की हो रही सप्लाई : आईपीएच
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अश्वनी खड्ड में मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से पेयजल सप्लाई बंद की गई है। गिरि से रोजाना करीब 12 लाख गैलन पानी सप्लाई किया जा रहा है। जैसे ही अश्वनी खड्ड की पेयजल योजना शुरू होगी, पानी की सप्लाई शहर में आना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आईपीएच विभाग पेयजल संकट से उबारने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
अभी झेलनी पड़ेगी समस्या : ठाकुर
नगर परिषद के अध्यक्ष देंवेद्र ठाकुर ने कहा कि अश्वनी खड्ड से पानी की सप्लाई बंद है। यहां पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा है। अभी गिरि योजना से ही पानी दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को कुछ समस्या झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि जैसे ही अश्वनी खड्ड की सप्लाई शुरू होगी व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।