फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी की मासिक बैठक में हंगामा

बददी रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी की मासिक बैठक में हंगामा

Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
बद्दी नप का घेराव करेगी
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड सोसायटी
बद्दी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक में गूंजा अवैध बोरवेल का मुद
सोसायटी की समस्याओं का समाधान न होने पर भड़के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस-1 और 2 की बैठक सोमवार को सामुदायिक भवन बद्दी में सोसायटी अध्यक्ष संजीव बस्सी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक हाउसिंग बोर्ड में सड़कों, पार्कों और नालियों की खराब व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की गई। नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज सोसायटी सदस्यों ने नप बद्दी का घेराव करने का निर्णय लिया। वहीं चेतावनी दी कि जब तक समस्याएं हल नहीं हो जातीं, विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। बैठक में हिमुडा के बढ़ाए पानी के रेटों और पानी की गुणवत्ता को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सोसायटी अध्यक्ष संजीव बस्सी और महासचिव दर्शन पाल ने कहा कि साईं मंदिर बद्दी के पास काफी अरसे से नालियां बंद पड़ी हैं और सीवरेज का पानी नालियों में खुले में बह रहा है। बीबीएनडीए और नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार मौका दिखाने के बावजूद इसका कोई हल नहीं निकल पाया। इसके अलावा कानूनी सलाहकार कानूनी सलाहकार सुमित शर्मा, डीएन सूद व उपाध्यक्ष रामबली ने सोसायटी में लगे अवैध बोरवेल का मुद्दा उठाया और इन्हें बंद करवाने की बात कही। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड में अविकसित पार्कों को विकसित करवाने के मुद्दे उठाए। कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर व सोमनाथ पाल का कहना है कि जब सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हो चुका है तो इसे चालू क्यों नहीं किया जा रहा। कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर ने बताया कि समस्याओं की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर महासचिव दर्शन पाल, कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर, सहसचिव सोमनाथ पाल, उपाध्यक्ष राम बली, कानूनी सलाहकार सुमित शर्मा, मीडिया प्रभारी जसविंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, सदस्य सुनील शर्मा, सुरिंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, स्वर्ण सिंह, रूपिंद्र सूद, राकेश गुप्ता, सेवानिवृत्त एक्सईएन अरुण शर्मा और डीएन सूद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed