फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब अाॅनलाइन होगी सब्ज‌ियों की नीलामी

अब अाॅनलाइन होगी सब्जियों की नीलामी

Fri, 19 Jan 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अब अाॅनलाइन होगी सब्जियों की नीलामी
संभल की मंडी में गोभी बेचने आया किसान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ही सोलन सब्जी मंडी में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से जुड़ी विभिन्न कार्यों के शिलान्यास करेंगे। इससे सोलन सब्जी मंडी को ई-नाम के माध्यम से देशभर के कृषि बाजारों और किसानों से जोड़ने में मदद मिलेगी। यह बात कृषि, जनजातीय विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने देर शाम सब्जी मंडी सोलन का निरीक्षण करने एवं ई-नाम से संबंधित प्रस्तुतीकरण देखने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां ई-नाम द्वार, प्रयोगशाला, ई-नीलामी हॉल, ई-नाम कार्यालय, पार्किंग, आवास और धर्मकांटा निर्मित किया जाएगा। इस पर दो करोड़ से अधिक व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी फल एवं सब्जी मंडियों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे मंडियों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और विभिन्न क्रियाकलापों पर सूक्ष्म दृष्टि रखी जा सकेगी। इसके अलावा सभी फल एवं सब्जी मंडियों में शीत भंडारण गृह भी बनेंगे। केंद्र सरकार द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय कृषि बाजार हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के किसानों एवं बागवानों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

ई-नाम पर पंजीकरण करवा कर किसान एवं बागवान अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर दाम में क्रय कर सकते हैं। सरकार यह प्रयास करेगी कि हिमाचल की सभी फल एवं सब्जी मंडियां शीघ्र ई-नाम से जुड़ें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-नाम अवधारणा के बारे में प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए। किसानों एवं बागवानों को ई-नाम की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। यह गर्व की बात है कि सोलन सब्जी मंडी को प्रधानमंत्री द्वारा ई-नाम के लिए सर्वश्रेष्ठ सब्जी मंडी का पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग रहे मौजूद
कृषि मंत्री के साथ इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेंद्र वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, विस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रितु सेठी, भाजपा कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, आढ़ती संघ सोलन के अध्यक्ष विजय सूद, सचिव पवन सिंह पुंडीर, जिला भाजपा महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, उपनिदेशक कृषि रामनाथ ठाकुर, पंचायत शामती के प्रधान संजीव ठाकुर और भाजपा के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed