{"_id":"5a36a1ab4f1c1bb6678c27ae","slug":"101513529771-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांजू स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांजू स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांजू स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का फल
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांजू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा उपनिदेशक (निरीक्षण) सोलन हरदेव सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पलोग (मांजू) के प्रधान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें एकलगान, समूहगान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटी, देश प्रेम गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि हरदेव सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश गर्ग, रावमापा मंजयाट के प्रधानाचार्य डॉ. हेतराम वर्मा, रावमापा डुमैहर के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन शर्मा, रावमापा बथालंग के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त तारासिंह चौहान, समाजसेवी छांगू राम शर्मा, दिला राम चौहान, मनोज चौहान सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।