फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   विद्युत परिषद एसोसिएशन की बैठक 17 को नम्होल में

विद्युत परिषद एसोसिएशन की बैठक 17 को नम्होल में

Fri, 08 Dec 2017 09:48 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
विद्युत परिषद एसोसिएशन की बैठक 17 को नम्होल में
power cut
दाड़लाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की बैठक विश्राम गृह नम्होल में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक 17 दिसंबर को विश्रामगृह नम्होल में आयोजित की जाएगी। बैठक में वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पेंशन दिवस मनाया जाएगा। सबसे पहले विद्युत परिषद से सेवानिवृत्त, वरिष्ठ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक का निर्णय अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में लिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस दिवस के दिन अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में अपना पक्ष रखकर सरकार को अवगत करवाएंगे। महासचिव ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि पेंशन दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नंदलाल शर्मा, अमरचंद, जगन्नाथ शर्मा, धनीराम, धनीराम ठाकुर, मीना, सत्य शर्मा, विजय ठाकुर, मनसा राम राम, फुलू राम और जगत राम शर्मा सहित अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस
दाड़लाघाट (सोलन)। बजरंग दल अभियान के तहत गंबर पुल के बनोह गांव में बजरंग शौर्य दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष उमा दत्त शास्त्री ने कहा कि समय की मांग है कि अब हर युवा राष्ट्र हित और धर्म हित में सभी को एकीकृत कर कार्य करें। आज जो विकृतियां समाज को दूषित कर रही हैं उनसे युवा शक्ति ही मुकाबला कर सकती हैं। उन्होंने उन युवाओं का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर रामचंद पाल, दाड़ला प्रखंड से जगदीश्वर शुक्ला, देशराज शर्मा अर्की प्रखंड, ललिता पाल मातृ शक्ति प्रमुख, केशव, रामप्रताप पाल, पुष्पेंद्र, कर्मचंद, वासुदेव ठाकुर, ऐश्वर्य दत्त, श्याम लाल, देवराज और मान सिंह राणा आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed