फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   100 employees trained for the census in Dharampur.

Solan News: धर्मपुर में जनगणना के लिए 100 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कसौली तहसील के धर्मपुर विकास खंड परिसर में जनगणना 2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। इस शिविर में कुल 100 पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से पूरा करने के लिए दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में फील्ड ट्रेनर संजीव कुमार और रविंद्र वर्मा ने कर्मचारियों को डिजिटल ऐप के माध्यम से जानकारी भरने का तरीका सिखाया। उन्हें बताया गया कि भवन मालिक के पास जाकर पूरी जानकारी मोबाइल ऐप पर दर्ज करनी होगी। प्रशिक्षण के समापन के बाद, इन कर्मचारियों को धर्मपुर पंचायत के आठ विभिन्न स्थानों पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। इन स्थानों में धर्मपुर बाजार, सुबाथू सड़क, हार्डिंग, सुक्की जोहड़ी, पड़ाव, स्कूल सड़क, सिहारडी चमारा और सिहारडी मुसलमाना शामिल हैं। पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने इन क्षेत्रों में घरों की गणना के बारे में जानकारी दी। उन्हें घरों के अंदर उपलब्ध सुविधाओं की गणना करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान एचएलओ ट्रेनिंग ऐप को फील्ड में चलाने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रगणकों को घर-घर जाकर मुखिया से जानकारी एकत्र करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed