{"_id":"61b3900a80930e7f7a664e71","slug":"10-centre-primary-schools-to-be-fully-modern-and-equipped-in-solan-distt-solan-news-sml3929416178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 10 केंद्रीय प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 10 केंद्रीय प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडर्न
विज्ञापन
10 centre primary schools to be fully modern and equipped in Solan distt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले के 10 केंद्रीय प्राथमिक स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय सर्वश्रेष्ठ क्लस्टर विद्यालय में इन्हें शामिल किया गया है। इसमें सोलन के 10 स्कूल शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक स्कूल को 15-15 लाख रुपये की योजना राशि भी जारी कर दी है। इस राशि से स्कूलों को मॉडर्न और सुंदर बनाया जाएगा।
इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। गठित कमेटी की योजना से स्मार्ट कक्षाएं, खेल सामग्री, खेल मैदान, म्यूजिकल सिस्टम, कंप्यूटर प्रोजेक्टर, कोविड सुरक्षा से संबंधित उपकरण समेत ओपन जिम पर खर्च किए जा सकेंगे। जिले में पिछले वर्ष सात स्कूलों को इस योजना के तहत जोड़ा गया था।
इस बार जिले के 10 स्कूलों को शामिल किया गया है। सभी शिक्षा खंडों से दो केंद्रीय प्राथमिक स्कूलों को लिया गया है। अर्की विस क्षेत्र से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुनिहार, भूमती, दून विधानसभा क्षेत्र से घरेर और संडोली, मंझोली, नालागढ़ से रामपुरा कसौली से धर्मपुर व राजड़ी-जाबली, सोलन से रबोण व सकोड़ी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला को शामिल किया है।
विज्ञापन
यहां खर्च होगी राशि
स्कूल परिसर विकास के लिए, नया भवन या कमरे बनाने के लिए, खेल मैदान, स्कूल परिसर की बाडबंदी सहित अन्य के लिए आठ लाख रुपये, स्मार्ट कक्षाएं, फर्नीचर, वाईट बोर्ड, लाईबे्ररी व वाईफाई के लिए चार लाख, खेलकूद सामग्री सहित अन्य उपकरणों के लिए 75 हजार रुपये, सांस्कृतिक गतिविधियों, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल सिस्टम पर 1.25 लाख और कोविड-19 सुरक्षा के तहत मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर समेत अन्य उपकरण के लिए एक लाख रुपये खर्च किए होंगे।
विकास कार्यों की होगी फोटो और वीडियोग्राफी
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दीवान चंदेल ने बताया कि जिले के 10 स्कूलों के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है। स्कूल में विकास कार्य से पहले और बाद दोनों समय की फोटो और वीडियोग्राफी होगी। इस कार्य के लिए खंड प्रारंभिक अधिकारियों की कमेटी तैयार की जा रही है। सभी शिक्षा खंड अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।