फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1-19 years old children and youngsters to allocate albendazole tablets in schools homes and anganbadi centres in Solan

आज से घर, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में बांटी जाएगी एल्बेंडाजोल टेबलेट

Sun, 20 Nov 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला भर में 1-19 वर्ष आयु के बच्चों और युवाओं को एनीमिया से बचाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू होगा। इस अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है।
ये टीमें सोमवार से जिला भर के घरों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट बांटेंगी। इसी के साथ बच्चों के पेट की जांच भी घर-द्वार पर विभाग की ओर से दी जाएगी। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसे सफल बचाने के लिए रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीमों की तैयारियों का जायजा लिया। अभियान के तहत ग्रामीण स्तर तक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बच्चों को पेट की बीमारी से बचाने के लिए बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ अभिभावकों को बच्चों को पौष्टिक आहार देने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत एक से 19 वर्ष आयु के 2.20 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा।
प्रदेश में बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी में एल्बेंडाजोल टैबलेट बच्चों को खिलाने का निर्णय लिया है। विभाग का मानना है कि बच्चों के पेट में कृमि के चलते स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
इसी कारण बच्चे एनीमिया की चपेट में आते हैं। बच्चों की जांच भी मौके पर ही करने के लिए कहा गया है। इस अभियान 1,11,976 लड़के और 1,80,590 लड़कियों को दवाई दी जाएगी।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को दवाइयों का आवंटन कर दिया है। ये टीम एक-एक टेबलेट बच्चों को देगी और कुछ देर तक बच्चों पर निगरानी भी रखेगी।
नोडल अफसर की देखरेख में चलेगा अभियान
जिला में सरकारी समेत प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अफसर की तैनाती भी की गई है। नोडल अफसर की देखरेख में पूरा अभियान चलाया जाएगा और 3:00 बजे तक पूरी रिपोर्ट भी विभाग को भेजी जाएगी। इसके लिए नोडल अफसर को भी निर्देश दिए हैं। इस अभियान में छूटे बच्चों को 25 नवंबर को फिर एल्बेंडाजोल की टैबलेट दी जाएगी।

तैयारियां कर ली गईं पूरी
जिला में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अभियान के तहत 1 से 19 आयु के 2.20 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा। अनीमिया की रोकथाम के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed