{"_id":"6415fb9a6b739dacaa0c7d04","slug":"06-primary-schools-of-the-district-running-without-students-closed-solan-news-c-19-1-92515-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिना विद्यार्थियों के चल रहे जिले के 06 प्राथमिक स्कूल हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिना विद्यार्थियों के चल रहे जिले के 06 प्राथमिक स्कूल हुए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। प्रदेश सरकार की ओर से बिना विद्यार्थियों के चल रहे 06 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। इन स्कूलों में पिछले दो वर्षो से एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। इसके बाद इसकी सूची शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजी थी। वहीं अब इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन स्कूलों में तैनात स्टाफ को विभाग ने पहले ही डेपुटेशन पर अन्य स्कूलों में तैनात कर दिया था। बंद हुए स्कूलों में धुंदन का प्राथमिक स्कूल मटरेच, अर्की का बड़ोग स्कूल, धर्मपुर का गडीयार, धर्मपुर का ही कठनी, धर्मपुर का कोठी काउंगटी और कंडाघाट का मिहानी स्कूल शामिल है। इनको प्रदेश सरकार की ओर से बंद कर दिया है। उधर, उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पीसी चौहान ने बताया कि बंद हुए स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नहीं था। इन स्कूलों की सूची निदेशालय की ओर से मांगी गई थी। वहीं अब इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यहां के स्टाफ को दूसरे स्कूलों में डेपुटेशन पर भेज दिया है।जिले में ऐसे भी स्कूल
जिले में कुल 769 प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। इनमें 98 स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर विद्यार्थियों की संख्या दो से दस के बीच है। आगामी दिनों में ऐसे स्कूलों को भी मर्ज किया जा सकता है। इनमें 50 स्कूल तो ऐसे हैं जहां पर पांच से दस बच्चों के लिए दो-दो अध्यापक तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों की अच्छी संख्या वाले 140 स्कूलों में एक ही अध्यापक पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ा रहा है। इससे बच्चों समेत अध्यापकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।