फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News Principals will be held accountable for harassing students orders issued

Solan: विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने पर प्रिंसिपल की जवाबदेही होगी तय, उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए आदेश

Fri, 07 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

जिला सोलन में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan News Principals will be held accountable for harassing students orders issued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसा मामला सामने आने पर प्रधानाचार्य को भी तुरंत संज्ञान लेना होगा। यही नहीं, प्रधानाचार्य को बिना किसी विलंब के सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसी के साथ संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर आदेशों की अवहेलना होती है तो अध्यापक के साथ अब प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि स्कूलों में बच्चों को पीटने और मानसिक प्रताड़ित करने पर मनाही है। इसके बावजूद कई स्कूलों में नियमों की अवहेलना हो रही है। इससे शिक्षा विभाग की छवि पर दाग भी लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों पहला मामला रोहडू में बच्चे को बेरहमी से पीटने का आया था। इसके बाद बुधवार को सोलन के शिक्षा खंड धर्मपुर के गाईघाट स्कूल में बच्चे को लोहे के स्केल से पीटने का आरोप शिक्षक पर लगा था। इस प्रकार के मामले बढ़ने से बच्चे बच्चों में डर बैठ रहा था। इसे देखते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पुनः निर्देश दिए हैं कि वे नियमों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।

विज्ञापन

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
स्कूलों में अध्यापकों के ड्रेस कोड का उल्लंघन, जींस पहनने के भी मामले आ रहे हैं। इसी के साथ पढ़ाई के समय अध्यापकों की ओर से मोबाइल फोन का भी प्रयोग किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, स्कूलों में अधूरे कैश बुक, फंड रजिस्टर और छात्रों के दैनिक उपस्थिति रिकॉर्ड, सेवा पुस्तिका और पेंशन मामले के कारण भी विभाग को कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इन मामलों में भी प्रधानाचार्य संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।

स्कूलों में नियमों की अवहेलना पर विभाग ने सख्ती कर दी है। प्रधानाचार्य को तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। साथ ही अध्यापकों को भी बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा है। स्कूलों में अब नियमों की अवहेलना होती है तो किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। -गोपाल चौहान,उच्च शिक्षा उपनिदेशक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed