फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women of ajoli panchyat will serve the forests

अजौली पंचायत की महिलाओं ने लिया वन बचाने का संकल्प

Wed, 11 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 11 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
women of ajoli panchyat will serve the forests
उत्तराखंड में जंगल की आग

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजौली की महिलाओं ने अमूल्य वन संपदा को बचाने का संकल्प लिया है जिससे आगजनी व वन काटूओं से पेड़-पौधों को बचाया जा सके। आगजनी से झुलसे पेड़ों को हर भरा करने के लिए भी वन विभाग कर्मियों के साथ मिल कर प्रयास होंगे। पंचायत के ग्राम किशनकोट में महिलाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पूर्व उप पंचायत प्रधान राजेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जंगल में इंधन के लिए लकड़ी काटने जाती हैं, केवल सर्दियों के मौसम में सूखी लकड़ी जंगल से लाई जाए। गर्मियों के मौसम में आगजनी से हर भरे पेड़ों को भारी क्षति पहुंचती है। इसलिए महिलाओं का लकड़ी कटान पर प्रतिबंध का निर्णय सही है। आगजनी के बाद झुलसे पेड़-पौधों में बड़ा होने की क्षमता होती है। इनको काटा नहीं जाए, जिससे वन कटान को रोका जा सके। पेड़ों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण में कई दिक्कतें आ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं का फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन



बैठक में अजौली पंचायत प्रधान ममता चौधरी ने महिलाओं के फैसले को सराहनीय कहा। आसपास के अन्य गांवों में भी ‘वन हमारी संपदा, इसकी रक्षा करो’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। गांव की महिलाओं ने 15-15 महिलाओं के 5 समूह गठित कर लिए हैं। महिलाओं के ये समूह औचक निरीक्षण करेंगे। जंगल को क्षति पहुंचाने वाली महिलाओं या पुरुषों को पकड़ कर उनको वन रक्षकों के सौंपा जाएगा जिससे इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रक्षक राकेश कुमार ने कहा कि पंचायत की महिलाओं का फैसला सराहनीय है। इस अभियान में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश्वर शर्मा व जगीरी राम समेत ग्रामीण वनों को आगजनी से बचाने के अभियान में पूरा सहयोग करते हैं।

इस मौके पर महिला मंडल प्रधान सीतो देवी, महिला समिति की प्रधान व वार्ड सदस्य सुरजीत कौर, माया देवी, सीतो देवी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी पुष्पा देवी, चंपा रानी, उर्मिला, परमिता, सरोज, कमलेश, कर्मो देवी, विद्या देवी, स्थानीय नेता रामनाथ, जगीरी राम, गुरदास राम, सुनील चौधरी, गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा समेत गांव की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed