{"_id":"91cb08c3001cdc9a64ef0f918bd8ac81","slug":"wife-elected-husband-loses-municipality-coucillor-poll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में पति हारे लेकिन पत्नी की जोरदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में पति हारे लेकिन पत्नी की जोरदार जीत
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 11 Jan 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-10 में निर्दलीय प्रत्याशी रेणु डोगरी ने शानदार जीत की है। हालांकि, उनके पति पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी को वार्ड-9 से हार का सामना करना पड़ा। पांवटा नगर परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को छह और कांग्रेस के पांच पार्षद जीत कर आए हैं।
विज्ञापन
निर्दलीय जीत कर आए वार्ड-9 से पार्षद नवीन शर्मा एवं वार्ड-10 से जीतीं महिला प्रत्याशी रेणु डोगरी की अहमियत काफी बढ़ गई है। वार्ड-10 देवीनगर में चार महिला प्रत्याशियों के बीच जंग हुई। इसमें निर्दलीय मैदान में उतरी निवर्तमान पार्षद रेनू डोगरी ने एकतरफा 267 मतों से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
रेणु डोगरी को सर्वाधिक 541, हेमा कुमारी को 274 मत मिले। शबाना को 51 और राज को 41 ही मत मिले। दूसरी ओर, नव निर्वाचित महिला पार्षद रेणु डोगरी के पति को वार्ड-10 से हार की सामना करना पड़ा। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-9 में इस बार पांच प्रत्याशियों के बीच पार्षद पर का मुकाबला था।
विज्ञापन
इस सीट पर निर्दलीय युवा प्रत्याशी नवीन शर्मा ने 233 मतों से शानदार जीत मिली। दूसरे स्थान पर राजेश कुमार को 225 एवं पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे और पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी को 203 मतों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
पांवटा नप कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अहम भूमिका में आ गई है। दोनों पार्टियां निर्दलीय प्रत्याशियोें को अपने पाले में खींचने के लिए खूब प्रयास कर रही हैं।