फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Widen Shri Vishwakarma Chowk and Shri Parshuram Chowk: Gupta

श्री विश्वकर्मा चौक और श्री परशुराम चौक को चौड़ा करें : गुप्ता

Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Widen Shri Vishwakarma Chowk and Shri Parshuram Chowk: Gupta
बढ़ते यातायात से जाम की समस्या होगी विकराल
विज्ञापन

तंग चौक के पास वाहनों की पार्किंग से लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर श्री विश्वकर्मा चौक और श्री परशुराम चौक पर कई बार जाम की समस्या रहती है। लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए भविष्य में यह समस्या और विकराल हो सकती है। स्थानीय संगठन और क्षेत्रवासियों ने भीड़भाड़ वाले इन दोनों चौकों के चौड़ीकरण की मांग उठाई है।
श्री राधाकृष्ण हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान शांति स्वरूप गुप्ता, सुंदर लाल मेहता, पंकज भटनागर, बलदेव सिंह, मनिंदर सिंह, सलीम और अतर सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले यमुना पुल से सूरजपुर तक एनएच-07 को फोरलेन कर दिया गया। श्री विश्वकर्मा चौक और बाईपास श्री परशुराम चौक को फोरलेन मापदंड के अनुसार चौड़ा नहीं किया गया। खासकर परशुराम बाईपास चौक पर स्कूल बसों के समय और शहर में किसी आयोजन के दौरान जाम विकराल हो जाता है।
विज्ञापन

इन दोनों चौकों से होकर क्षेत्र की यमुना और गिरी नदी क्षेत्रों में संचालित क्रशरों से खनन सामग्री ढोने वाले बड़े वाहन निकलते हैं। रात के समय यह तंग चौक जाम का कारण बनते हैं। परशुराम बाईपास पर खनन सामग्री ढोने वाले लंबे ट्राले कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। एनएच पर वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण अस्पताल की तरफ और शुभखेड़ा की तरफ आने वाले दोपहिया वाहन चालक भी हादसों में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय निर्माणाधीन भवनों और विकास कार्यों के लिए सैकड़ों कामगार इस चौक के आसपास एकत्रित होते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। श्री विश्वकर्मा चौक पर रेहड़ियों और दुकानों के कारण भी जाम की समस्या रहती है।
वाई प्वाइंट पर ट्रैफिक लाइट सुविधा शुरू
पांवटा साहिब निवासी मनिंदर सिंह मन्नी, यशपाल राणा, मंजीत सिंह और सुरजीत सिंह ने कहा कि एनएच-07 पर वाई प्वाइंट के पास ट्रैफिक सिग्नल लाइट को सुचारू किया जाए। इससे हादसों का खतरा कम होगा।

अधिशासी अभियंता एनएच राकेश खंडूजा ने बताया कि पांवटा साहिब के इन दोनों चौकों के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन और संबंधित संस्थाओं से अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। यदि ऐसा प्रस्ताव आता है, तो इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed