फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat purchages in sirmaur

15 दिन में बिका दो करोड़ रुपये का गेहूं

Sat, 01 May 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
wheat purchages in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में गेहूं की खरीद इन दिनों जोरों पर चली हुई है। एफसीआई ने सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब में दो खरीद केंद्र खोले हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुए खरीद केंद्र में अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक का गेहूं पहुंच चुका है। 289 किसानों ने पांवटा साहिब और कालाअंब के खरीद केंद्रों में गेहूं बेचा।
विज्ञापन

सिरमौर जिला में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं। एफसीआई और मंडी समीति ने कालाअंब और पांवटा साहिब मेें गेहूं के लिए खरीद केंद्र खोले हैं। अब तक इन खरीद केंद्रों में 10, 330 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। अकेले पांवटा साहिब के केंद्र से 9820 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि कालाअंब में मात्र 412 क्विंटल गेहूं पहुंची है।
विज्ञापन

कालाअंब में 14 और पांवटा साहिब में 275 किसानों ने गेहूं बेचा। गौरतलब है कि एफसीआई ने 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की है। इस साल किसानों को 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम दिए जा रहे हैं। एफसीआई के प्रबंधक श्याम लाल ने बताया कि गेहूं की खरीद जारी है। अब तक 2.03 करोड़ रुपये का गेहूं मंडी में पहुंच चुका है। उनके अनुसार अभी और गेहूं मंडी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed